20 C
New York
Friday, October 30, 2026

शिमला माल रोड पर मशहूर पिज्जा विक्रेता के पिज्जा में कॉकरोच मिलने के आरोप…

Ashoka Times…7 August 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मशहूर पिज्जा बेचने वाली एक फर्म के यहां पिज्जा में मरा हुआ कॉकरोच मिला है इसके आरोप पंजाब के एक पर्यटक ने लगाए हैं।

पंजाब के लुधियाना से घूमने आए पर्यटक सौरव अरोड़ा ने शिमला के माल रोड स्थित एक नामी फास्ट फूड जॉइंट जीरो डिग्री के पिज़्ज़ा में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया है।

सौरव अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने रेस्टोरेंट से पिज़्ज़ा खरीदा। खाने के दौरान इसमें मरा हुआ कॉकरोच मिला। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में भी शिकायत की। साथ ही फ़ूड निरीक्षक को संपर्क करने का प्रयास किया।

सौरव अरोड़ा ने बताया कि वह शिमला घूमने आए थे। इस दौरान माल रोड पर स्थित जीरो डिग्रीज रेस्टोरेंट्स से पिज़्ज़ा खरीदा, जिसमें मरा हुआ कॉकरोच था। उन्होंने कहा कि ये रेस्टोरेंट की बड़ी लापरवाही है। अगर वह पिज़्ज़ा के साथ कॉकरोच को खा लेते तो तबीयत बिगड़ सकती थी और इसका जिम्मेदार कौन होता।

उधर मुंबई से आई महिला पर्यटक अनिशा ने कहा कि उन्होंने रेस्टोरेंट से बर्गर खरीदकर इसका सेवन किया था। इसके बाद से वो लगातार उल्टियां कर रही हैं। साथ ही ओआरएस (ORS) का सेवन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फ़ूड जॉइंट का निरिक्षण होना चाहिए। उनके आरोप है कि ऐसा लगता है कि रेस्टोरेंट का एक पैटर्न है। उन्होंने बताया कि आज पता चला कि अन्य लोगों के साथ भी ऐसा हो रहा है।

शिमला पर्यटन सिटी के रुप में जाना जाता है। देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। लिहाजा प्रशासन को समय=समय पर खाने-पीने की दुकानों व रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण करना चाहिए, ताकि किसी की सेहत (Health) से खिलवाड़ न हो।

एक अन्य पर्यटक ने भी रेस्टोरेंट से बर्गर खाने के बाद उल्टियां होने की शिकायत की है। हालांकि रेस्टोरेंट के मैनेजर ने गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। साथ ही आगे से इस तरह की लापरवाही न बरतने की बात कही है।

क्लाथा स्कूल में बच्चों ने रोपे पौधे पर्यावरण को लेकर प्रधानाचार्य वंदना ने किया प्रेरित…

एस.एल.ए.डी.आर.सी. परियोजना के तहत पांवटा, संगड़ाह और पच्छाद के किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा -सुमित खिमटा

पुलिस गिरफ्त से आरोपी ने लगाई 2 मंजिल से छलांग .. पुलिस ने यूं धर दबोचा

बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी… प्रधान सहित दो लोगों की मौत

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles