10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शहीद कल्याण सिंह मेला आयोजन को लेकर अधिकारियों को हाईकोर्ट की लताड़…

मेले को प्रभावित कर रहे उपद्रवियों को अधिकारियों ने हटाया…मेला शुरू

Ashoka Times…27 May 23 

सिरमौर जिले के हलाहं में शहीद कल्याण सिंह स्मृति खेल एवं सांस्कृतिक मेला विवाद को लेकर दायर याचिका में प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है. जिला स्तरीय मेले को लेकर कोर्ट द्वारा अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई गई है।

शहीद कल्याण सिंह स्मृति खेल एवं सांस्कृतिक मेला को जिला स्तरीय मेला घोषित किया गया है. यह मेला पिछले 23 वर्षों से सिरमौर जिले के हलांह क्षेत्र चल रहा है।

बता दें कि कुछ उपद्रवियों लोगों द्वारा इस मेले के आयोजन में रुकावट पैदा की जा रही है और वह मेले में खेल गतिविधियों को नहीं चलने दे रहे हैं.कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश वीरेंदर सिंह ने कुंदन सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के पश्चात अपने आदेशों में कहा कि एक बार जब मेला जिला स्तर का घोषित हो जाता है, तो मेला आयोजित करने के लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी.जिला प्रशासन को केवल मेला आयोजित करने की जानकारी ही पर्याप्त है।

इस संबंध में एसडीएम शिलाई और याचिकाकर्ता से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की गई है. मामले पर सुनवाई 29 मई को होगी. दूसरी तरफ हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सिरमौर प्रशासन हरकत में आया. प्रशासन ने मेला स्थल पर धरने पर बैठे लोगों को तीसरे दिन हटाकर तुरंत खेलकूद प्रतियोगिता शुरू करवाई।

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (गृह) को मेला आयोजित करने के बारे में पहले ही अवगत करा दिया गया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक को कार्यालय आदेश दिनांक 23 मई 2023 द्वारा मामले की जांच करने और आगे की आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिए गए के आदेश जारी कर दिए है.कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।

बता दें कि शिलाई क्षेत्र में दो रोज पहले ही मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीद कल्याण सिंह जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देश के लिए दिया उनके मेले में ही सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता मेले आयोजन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

दुखद…फ्लू से करीब 154 बच्चों की मौत…2.7 करोड़ लोग फ्लू से पीड़ित 

45 पेटी अवैध शराब बरामद… दो व्यक्ति को गिरफ्तार…

आग की चपेट में आई…45 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत…

पांवटा साहिब में विकास कार्य चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट..

डॉक्टरों की स्वास्थ्य मंत्री से बैठक रही बेनतीजा…डॉक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल

40 फ़ीट गहरी खाई में गिरा कैंटर… चालक गंभीर घायल

पांवटा से महिला अचानक हुई लापता 3 बच्चे और पति की हालत बेहद खराब…करें मदद

बेरहमी से कुचले स्ट्रीट डॉग्स…एक की मौत… पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज WATCH VIDEO…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles