14.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

वन विभाग ने जारी की चेतावनी…पांवटा साहिब के जंगलों में पहुंचे दो हाथी…

पढ़ें…हाथियों के साथ सुरक्षित रहने के तरीके…

अशोका टाइम्स…2 अक्टूबर 2025

पावटा साहिब में वन विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है जिसमें 2 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र माजरा के बहराल ब्लांक की सतीवाला बीट मे, 2 हाथी, साथ लगते राज्य से, हमारी सीमा मे पहुंच गए है। जिसके चलते इस बीट के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वह सावधानी बरतें।

इस बारे में जानकारी देते हैं बीओ सचिन शर्मा ने बताया कि साथ लगते राजा से दो हाथियों के पदचिन्ह के निशान मिले हैं ऐसा लगता है कि वह बेहरल ब्लॉक की सती वाला बीट में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सावधानी जरूर बरतें। इस लिए जन मानस को सुचित किया जाता हे की जंगलो की तरफ ना जाए अगर जरूरी हो तभी जाए, और पुरी सावधानी बरतें और जंगल मे अकेले बिल्कुल ना जाए, अगर आपको कहीं हाथी नजर आते हैं तो वन विभाग को सूचित करें, उनके पास बिलकुल न जाएं।

हाथियों के साथ सुरक्षित रहने के तरीके…

जंगली हाथियों के साथ रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके रास्ते से दूर रहें और उन्हें परेशान न करें, क्योंकि वे अपने प्राकृतिक आवास में घूमते हैं और मनुष्यों से टकराव से बचते हैं। मनुष्यों और हाथियों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए, लाल मिर्च का उपयोग करें, क्योंकि हाथी मधुमक्खियों और मिर्च की गंध से डरते हैं। इसके अतिरिक्त, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, शोर मचाने से बचें और यदि आप किसी हाथी को देखते हैं, तो सीधे उसकी ओर देखने के बजाय धीरे-धीरे पीछे हट जाएं और टेढ़े-मेढ़े पैटर्न में दौड़ने से बचें।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles