12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

रेणुका जी College में सरदार पटेल जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

रेणुका जी College में सरदार पटेल जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस…

AKM स्कूल व डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

Ashoka time’s…31 October 26

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में 100 के करीब छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर चिट्टा, नशा, तथा धूम्रपान के कुप्रभावों के बारे में Declamation Contest का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पीएम श्री डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ददाहू, AKM स्कूल की छात्राओं तथा डिग्री कॉलेज श्री रेणुका जी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में नवयुवक मंडल तिर्मली-देयाड़ के भूपेन्द्र सिंह जी तथा नरेश चौहान ने Declamation Contest के विजेताओं को स्मृति चिन्ह तथा Certificate देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि PM श्री विद्यालय ददाहू के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा जी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में SMC प्रधान जगपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा बाजार में राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles