11.5 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामले में पूर्व विधायक और IAS तक जांच की आंच…

जिन मोबाइल का इस्तेमाल हुआ सभी हो गए अचानक गुम…

Ashoka Times…7 July 2024

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में परत दर परत खुलकर सामने आ रही है। पुलिस की जांच पूर्व में विधायक रवि ठाकुर तक पहुंची है। 

वहीं दूसरी और विधायकों को लाने और लेजाने के लिए इस्तेमाल हुए हवाई जहाज कंपनी से भी पूछताछ और दस्तावेज जब्त करने के लिए पुलिस तेजी के साथ काम कर रही है।

राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त मामले को लेकर सेवानिवृत आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा से करीब पांच घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। शिमला पुलिस ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिया है।

सूत्रों से पता चला है कि पूर्व आईएएस अधिकारी पांच से छह मोबाइल उपयोग कर रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच शुरू होने के बाद उन्होंने बताया कि उनके दो से तीन मोबाइल गुम हो गए हैं। इतना ही नहीं, शिमला पुलिस ने अब बागी विधायकों को ले जाने वाले हेलिकॉप्टर कंपनियों को पूछताछ के लिए बुलाने को अदालत से अनुमति मांगी है। इस मामले में आशीष शर्मा के साथ गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा के खिलाफ शिमला के बालूगंज थाना में मामला दर्ज है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के छह बागी विधायकों के फाइव-सेवन स्टार होटल में ठहरने, खाने-पीने और हेलिकॉप्टर से उन्हें ले जाने का इंतजाम किया। खरीद फरोख्त मामले में पुलिस की जांच में ट्रैवल एजेंसी से पुलिस को अहम साक्षय मिले हैं। उत्तराखंड में गंगा स्नान सहित भाजपा नेताओं से बैठक की खर्च और भुगतान करने की जानकारी शिमला पुलिस ने जुटाई है। बताया जा रहा है कि कि करीब 30 लाख का खर्च किया गया है।

यह तो लगभग तय होता जा रहा है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू से विधायक इतने नाराज नहीं थे जितना की किसी लालच ने उन्हें क्रॉस वोटिंग करने पर मजबूर किया। इस पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की छवि भी हिमाचल प्रदेश में काफी धूमिल हुई है।

सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लिया जायजा

अफीम और चिट्टे के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार…

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार… सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई…

देहर खड्ड में डूबने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत….

सिरमौर वासी बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डो तथा नालों से रहे दूर-उपायुक्त

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles