राजगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई…2.65 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के युवक गिरफ्तार

Ashoka time’s…14 Nov 26

राजगढ़ में 2.65 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, बाइक से कर रहे थे सप्लाई
जिला सिरमौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने चुरुवाधार के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब के दो युवकों को 2.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


