7.6 C
New York
Saturday, November 14, 2026

पांवटा साहिब : जल शक्ति विभाग के पंप हाउसों पर चोरों का आतंक ,

पांवटा साहिब : जल शक्ति विभाग के पंप हाउसों पर चोरों का आतंक , 3 सालों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में आज तक नहीं पकड़ आये चोर

animal image

Ashoka time’s…14 Nov 26

animal image

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में जल शक्ति विभाग के पंप हाउसों को चोरों द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने विभाग की नींद उड़ा दी है। पिछले करीब तीन वर्षों में चोरों ने विभाग को दो करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगाई है। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपये के सामान की चोरी होने के बावजूद पुलिस आज तक किसी भी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।

मीडिया से बात करते हुए जल शक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता जेएस ठाकुर ने बताया कि पिछले करीब अढ़ाई वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की चोरियां विभाग के अलग-अलग पंप हाउस पर सामने आई है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर विभाग पुलिस थाना में भी शिकायत दर्ज करवा रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी चोर पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाया है। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से विभाग की योजनाएं भी प्रभावित होती है ।

AQUA

उन्होंने बताया कि बीते दिनों एक चोर गिरोह उत्तराखंड की गाड़ी लेकर विभाग के किलोड पंप हाउस पर चोरी करने के इरादे से पहुंचा था लेकिन यहां विभाग के कर्मचारी की मुस्तेदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस चोरी को रोका जा सका । इस दोरान चोर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे गाड़ी पुलिस के सपुर्द की है और शिकायत थी दर्ज करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पंप हाउसों से मोटरें, ट्रांसफार्मर के कॉपर कॉयल, तांबे की तारें और अन्य जरूरी मशीनरी उखाड़ कर ले जा रहे हैं। लगातार हो रही इन चोरियों के कारण विभाग की कई पेयजल और सिंचाई योजनाएं ठप हो रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles