12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

युवाओं को नशे जैसी बीमारी से बचाने के लिए खेल ही विकल्प है…किरनेश जंग

नवयुवक मंडल एकता की जंग ने करवाया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…

Ashoka Times…1 October

शनिवार को नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से करवाए जा रहे दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज पौंटा साहिब के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने किया।

वहां पहुंचने पर क्लब के सदस्यों और स्थानीय गांव वासियों की तरफ से पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 साल से नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से यह प्रतियोगिता की जा रही है जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य इस क्लब की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा जब खेलेगा तभी नशे से दूर होगा । खेल ही एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है। वहीं उन्होंने क्लब के कार्य से खुश होकर क्लब को नगद 11000 रूपय की राशि भी प्रदान की।साथ ही पूरे एकता की जंग कल्ब को वॉलीबॉल ड्रेस भी अपने हाथों से दी।

वहीं क्लब संयोजक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने बताया कि हमारी इस प्रतियोगिता में लगभग 17 टीमें भाग ले रही हैं पहला मैच गोजर और  एकता की जंग टीम  के बीच हुआ इस इस मैच में गोजर की टीम ने एकता की जंग की टीम को पराजित किया।

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव अरीकेश जंग ने युवाओं से अपने संबोधन में कहा कि पौंटा साहिब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है हम लोग युवाओं के लिए हर मदद के लिए त्यार है।उन्होंने युवाओं से आग्रह किया नशे से हट कर खेलों की ओर आएं। ताकि युवाओं का खेलों में भविष्य बन सके।

उनके साथ भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, पूर्व उप प्रधान पृथ्वी चंद, ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान खोड़ोवाला हुसैन मोहमद, क्लब प्रधान मासूम अली, सचिव रफीक अहमद, दिनेश कुमार, जसविंदर, जीवन सिंह, रफीक अली, हाजी हंसना, डॉक्टर गुलाब , सीताराम, हेमराज, हंसराज, पप्पू ,अच्छर सिंह, अलीशेर ,यासीन मोहम्मद, मंजूर अली, अहमद हसन ,प्रशांत चौधरी, हैदर अली,सीता राम, खुर्शीद ,आशु ,फिरोज,इस्लाम, समीर, साजिद ,सोनू ,माइकल, आसिफ, शोएब ,शाबाज,समसुदीन,हमीद ,  सलीम ,हसना,इरफान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles