महिला से करीब 56 ग्राम चिट्टा बरामद… जांच में जुटी पुलिस
Ashoka time’s…18 October 26
शिमला के लोअर चक्कर में पुलिस ने एक आवासीय कमरे में दबिश देकर महिला के कब्जे से करीब 56 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, स्पेशल सैल शिमला की टीम को लोअर चक्कर क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित आवासीय कमरे की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान हीना (28), पत्नी जगदीश, निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से करीब 56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने हीना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।,फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी है।

