13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें सभी पंजीकृत अस्पताल -अजय सौलंकी

Ashoka time’s…30 September 24 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 साल पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में आयुष्मान भारत पखवाड़े का आयोजन किया गया जिसमें विधायक नाहन अजय सौलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में जिला के लोगों को आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान है । उन्होंने जिला के सभी पंजीकृत अस्पतालों से अपील की कि वह मरीज को बेहतर से बेहतर सेवाएं प्रदान करें ताकि इस योजना का मूल उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि इस योजना में भारत सरकार द्वारा करवाए गए सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के चयनित परिवार व राष्ट्रीय बीमा योजना के 2014 – 2015 के लाभार्थी शामिल हैं उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी तरह की गंभीर बीमारियों सहित 1800 तरह की बीमारियां कर की जाती हैं और इस योजना में 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा राशि में अस्पताल में भर्ती होने पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं होगा।

इस अवसर पर विधायक नाहन द्वारा जिला में आयुष्मान भारत योजना के तहत अच्छा कार्य करने वाले 6 अस्पतालों डॉ.वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब, डॉक्टर शरद गुप्ता श्री सिद्धिविनायक अस्पताल पौंटा साहिब, डॉक्टर अरूण ठाकुर प्रियांशी अस्पताल पौंटा साहिब, जगदीश चंद्र जुनेजा अस्पताल पौंटा साहिब और संजीवनी आइस हेल्थ केयर नाहन के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्वागत करते हुए बताया कि जिला सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना में 10 25 17 लोग पंजीकृत हो चुके हैं तथा अब तक जिला के 26068 लाभार्थी इस योजना का लाभ ले चुके हैं जिनका कुल खर्च 356489959 करोड रुपए है।

इस अवसर पर बीएमओ डॉक्टर मनीष अग्रवाल, डॉक्टर बलजीत नेगी, गगनदीप ढिल्लों, महिला विशेषज्ञ डॉ सुधी गुप्ता, कमल चौहान, ईश्वर लाल तथा गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में ब्यूटीपर्लर से लाखों रुपए का सामान ले उड़े बदमाश…..

हर्षवर्धन चौहान ने काफोटा में किया युवा रोज़गार मेले का शुभारंभ…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles