13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में ब्यूटीपर्लर से लाखों रुपए का सामान ले उड़े बदमाश…..

Ashoka Times….29 September 2024…पांवटा साहिब।

पांवटा साहिब के मुख्यबजार से लाखों रुपए का सामान चोरी कर के बदमाश आसानी से निकल गए। हैरत की बात यह है कि मुख्य बाजार जो पांवटा थाना के सामने है वहां ये वारदात हुई है।

जानकारी देते हुए प्रतिमा बहादुर ने बताया कि लग्जरी स्टूडियो से लगभग 30 से 35 लाख का सामान चोरी हुआ है साथ ही में उनकी पार्लर से 25000 कैश पासपोर्ट भी चोरी हुआ है। प्रतिमा बहादुर ने बताया कि उन्होंने बीते कुछ दिनों पहले ही अपने स्टाफ के कुछ लोगों को बाहर निकाला था तो उनका सीधा-सीधा शक उन लोगों पर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो साल दिन रात कड़ी मेहनत करके यह बिजनेस स्टार्ट किया था जिसके लिए उनके माता-पिता ने उन पर 40 से 50 लख रुपए खर्च किया है जिसके बाद वह आज अपने पांव पर खड़ी हुई थी।

वहीं दूसरे मामले में शमशेरपुर में भी एक निधि सोसाइटी के ताले तोड़े गए कंप्यूटर प्रिंटर चोरी हुए हैं तो साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान के भी ताले तोड़े गए अब देखना यह की पुलिस कब तक चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है या फिर यह चोरियां भी ठंडे बस्ते डाल देती है। पांवटा साहिब में चोरियां और नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है । वहीं पुलिस इसको रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles