*पुलिस थाना रेणुका जी में ट्रकों को रोकने पर मामला दर्ज*
Ashoka time’s…12 October 26
दिनांक 11/10/26 को पुलिस थाना रेणुका जी में रामस्वरुप निवासी नेरा बागा, डाकघर रजाना, तहसील संगड़ाह तथा कुछ अन्य लोगो ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 10.10.26 को पिछली रात को सुरेद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, रोहित, जयपाल, इन्द्र सिंह, तेजेन्द्र, विनोद, धनवीर, रवि कुमार, गीता राम, धनवीर, राम सिंह, राजेन्द्र सिंह तथा पवन स्थानीय निवासी ट्रक ड्राईवरो ने इनकी गाडियों को संगड़ाह -रेणुका जी सड़क मे जबरन रोका व गाडीयों का नुकसान पहुचाया तथा धमकी दी है कि अगर तुम कल से दोबारा गाडी भरकर आए तो तुम्हें जान से मार देंगे । जिस पर पुलिस थाना रेणुका जी मे उक्त लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

