पुलिस थाना पांवटा साहिब व रेणुका जी मे लड़ाई झगड़े व मारपीट के 02 मामले दर्ज*
Ashoka time’s…12 October 26
दिनांक 10.10.2026 पुलिस थाना पांवटा साहिब में सौरभ शर्मा पुत्र श्री नैन सिंह, निवासी गांव बाईला गुजौन, डाकघर हरलोग, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 09-10-2026 को रात करीब 11:15 बजे वह अपने मित्र शुभम के साथ बद्रीपुर स्थित ढाबे से खाना खाने के बाद लाइब्रेरी जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे पेशाब करने पर एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी तथा एक अन्य व्यक्ति को भी बुला लिया तथा दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की, रास्ता रोका तथा जान से मारने की धमकियां दीं। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब मे मामला दर्ज कर मामले मे आगामी जांच जारी है।
दिनांक 10-10-2026 को पुलिस थाना रेणुका जी में अमित पुत्र श्री कली राम, निवासी गांव बाऊनल, डाकघर रजाना, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 10-10-2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह अपना टिप्पर लेकर रेणुका जी चौक से ददाहू की ओर जा रहा था, तो रवि, विनोद, रोहित व तेज सिंह ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जिस पर पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर मामले मे जांच आगामी जांच जारी है।

