14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

पियूलाणी-भलोना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा…महिला शिक्षिका व बेटी सहित 4 की मौत…

पियूलाणी-भलोना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा…महिला शिक्षिका व बेटी सहित 4 की मौत..
Ashoka time’s…4 May 26

उपमंडल संगड़ाह में सोमवार को पियूलाणी-भलोना मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पियूलाणी-भलोना मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भलोना स्कूल की सीएचटी अमरा देवी, उनकी बेटी, एक युवती सहित मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

वहीं, अमरा देवी का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। परिवार संगड़ाह उपमंडल की गत्ताधार पंचायत का रहने वाला था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles