Ashoka Times…4 मई 2026
पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से सुमन गर्ग ने नामांकन पत्र विधिवत रूप से दाखिल करने के बाद बाद में लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया दया है।
इस दौरान वार्ड के दर्जनों लोगों ने कहा की सुमन गर्ग जमीन से जुड़ी हुई महिला है। वार्ड में समस्याओं को वह कई वर्षों से झेलती आ रही है । एक सशक्त महिला होने के नाते वह वार्ड को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगी ।
सुमन गर्ग ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुधार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील भी की।
स्थानीय लोगों के बीच सुमन गर्ग को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से उन्हें लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

