12.2 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

पांवटा साहिब में खतरनाक सांपों का भूपेंद्र सिंह कर रहे रेस्क्यू…

पर्यावरण का भी कर रहे संरक्षण…WATCH VIDEO

Ashoka Times….13 july…2024

बारिशों के दिनों में पांवटा साहिब में लोग खतरनाक सांपों से परेशान और भयभीत है लेकिन घबराएं नहीं भूपेंद्र सिंह इन सांपों को रेस्क्यू कर न केवल लोगों का डर निकाल रहे हैं बल्कि पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका अदा कर रहे हैं। 

पिछले दो सप्ताह में भूपिंदर सिंह ने रसल वाइपर, कोबरा और रैट स्नेक जैसे बड़े कईं सांपों का रैस्क्यू किया है लोगों के घरों में घुसे यह सांप अक्सर परेशानी का सबब बनते हैं लेकिन पांवटा साहिब के भूपेंद्र सिंह इन सांपों को रेस्क्यू कर दोबारा से जंगलों में छोड़कर पर्यावरण को भी संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं।

जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब के डीवीएस स्कूल में रसल वाइपर सांप देखा गया इसके बाद उन्हें कॉल आई और वह तुरंत रेस्क्यू के लिए निकल गए मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह रसल वाइपर सांप है जो बेहद खतरनाक सांप होता है इसके काटने के बाद इंसान का शरीर और मांसपेशियां तुरंत गलने लगती है अगर समय रहते इलाज ना मिले तो इंसान की मौत लगभग निश्चित होती है।

वहीं उन्होंने बताया कि आजकल बारिशों में अक्सर चूहों और मैंढ़कों का पीछा करते हुए बड़े सांप जिन्हें रेट स्नेक भी कहा जाता है वह लोगों के घरों में या आसपास घुस जाते हैं जिसके कारण लोग काफी परेशान और भयभीत हो जाते हैं उन्होंने कहा कि भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है 10 में से सिर्फ दो सांप ही जहरीले होते हैं बाकी आठ सांप जहरीले नहीं होते इसलिए ज्यादा ना घबराए।

उन्होंने कहा कि वह पिछले दो सप्ताह में आधा दर्जन से अधिक सांप रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ चुके हैं।

सांप पर्यावरण के लिए बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं यह चूहों के साथ-साथ दूसरे छोटे जानवरों को खा कर धरती पर संतुलन बनाए रखते हैं इसलिए सांपों को मारने की बजाय उन्हें रैस्क्यू कर जंगलों में छोड़ देना सबसे अच्छा उपाय है।

Bhupendr singh

Mob… 98161 25485

*जन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें उद्योग समूह-सुमित खिमटा*

125 यूनिट मुफ्त देने का फैसला सरकार ने लिया वापिस…

हैड कांस्टेबल की पत्नी ने लगाए एसपी पर परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप….

*राजगढ़ क्षेत्र आड़ू उत्पादन के लिए उत्तर भारत में प्रसिद्ध-विनय कुमार*

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles