11.6 C
New York
Monday, October 19, 2026

*जन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें उद्योग समूह-सुमित खिमटा*

Ashoka time’s…12 July 24 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपना महत्वपूर्ण योगदान समाज को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और ढांचागत विकास में सीएसआर की अहम भूमिका है। 

उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के साथ सीएसआर सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुमित खिमटा ने बैठक में पधारे औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से आहवान किया कि सभी समूह सीएसआर के तहत अधिक से अधिक योगदान देकर सामाजिक दायित्व का निर्वहण करें। उन्होंने विभिन्न उद्योगों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत दिये जा रहे सहयोग की सराहना भी की।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, मेंबर सेक्रेटरी रचित शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा अजीत चौहान के अलावा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

125 यूनिट मुफ्त देने का फैसला सरकार ने लिया वापिस…

हैड कांस्टेबल की पत्नी ने लगाए एसपी पर परिवार को प्रताड़ित करने के आरोप….

*राजगढ़ क्षेत्र आड़ू उत्पादन के लिए उत्तर भारत में प्रसिद्ध-विनय कुमार*

पांवटा में नशीले कैप्सूल व 15,400 रुपये नकदी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles