पांवटा :-व्यक्ति के कब्जे से 9.43 ग्राम चिट्टा व कुल 56 SPASPEACE (Tramadol) कैप्सूल बरामद
Ashoka time’s…21 September 26
दिनांक 20.09.2026 SIU नाहन जिला-सिरमौर की पुलिस टीम को गश्त के दौरान जब यह पुरुवाला मे Pontika कम्पनी के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति शाहरुख खान पुत्र गुलशेर अली निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर जो काफी समय से पुरुवाला तथा आस पास के ईलाका में नशीले कैप्सूल व चिट्टा बेचने का धन्धा करता है तथा आज भी नशीले कैप्सुल तथा चिट्टा/स्मैक बैचने की फिराक में है। यदि उससे रोककर तलाशी ली जाए तो उसके पास से भारी मात्रा मे में चिट्टा व नशीले कैप्सुल ब्रामद हो सकते हैं। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस व्यक्ति को रोकर पूछताछ की व तलाशी ली। पूछताछ के दौरान इसने अपना नाम शाहरुख खान पुत्र श्री गुलशेर अली निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर, बताया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 9.43 ग्राम चिट्टा/ स्मैक व कुल 56 SPASPEACE (Tramadol) कैप्सूल बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई है। जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफतार करके इसके विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में ND&PS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।

