16.7 C
New York
Friday, October 16, 2026

पाँवटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: श्री रेणुका के व्यक्ति से पकड़ी गई 4.33 ग्राम स्मैक”

*पुलिस थाना पाँवटा साहिब के अंतर्गत 02 आरोपियों के कब्जे से 4.33 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद…मामला दर्ज*

Ashoka time’s….17 September 26
दिनांक 16/09/26 को पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब विश्वकर्मा चौक पाँवटा साहिब के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनका नाम भानू सूद निवासी गांव रेणुका जी, तहसील रेणुका जी, जिला-सिरमौर तथा सुरज ठाकुर निवासी गांव मड़ोली, डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह, जिला-सिरमौर, गाड़ी नं. HP12E-9445 में भारी मात्रा में स्मैक/हैरोईन लेकर विकासनगर की ओर से पांवटा साहिब की और आ रहे है। जिस पर पुलिस टीम ने गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब के पास तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के कब्जे से 4.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles