नशीला पदार्थ खाने से 22 वर्षीय युवक की हालत गंभीर… पांवटा से नाहन रेफर
Ashoka time’s….18 August 26
कुल्हाल से 22 वर्षीय युवक नदीप द्वारा नशीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने युवक को हायर सेंटर नाहन रेफर कर दिया। मामले में युवक द्वारा किस पदार्थ का सेवन किया गया और घटना की पूरी परिस्थितियां क्या हैं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

