Ashoka time’s…2 March 26
किरतपुर साहिब-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों श्रद्धालु सोमवार किरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वे गरामोडा मोड़ के पास पहुंचे, बाइक संतुलन खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक बाघा से कलिंकर लेकर बघेरी की ओर जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

