12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

गहरी खाई में गिरी 2 गाड़ियें दो लोगों की दर्दनाक मौत…10 मिनट के अंतराल पर एक ही जगह हुए हादसे…

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों ही हादसे एक जगह पर हुए हैं।

हादसों में दो लोगों की जान चली गई जबकि एक घायल है। घायल को उफचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। ये दोनों हादसे एक की जगह पर मात्र दस मिनट के अंतराल में हुए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले दो लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

तोमर बिरादरी हुई एकजुट, मनीष तोमर के हक में आए बीजेपी और कांग्रेस के लोग,  

जानकारी के अनुसार चौपाल उपमंडल में नेरवा- देईया रोड पर गिल्लड़ नाला नामक स्थान पर दोनों वाहनों में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना नेरवा से पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों वाहनों मे सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान विक्रम पुत्र राम लाल गांव ढाढू , नेरुवा तथा मनोज जिंटा पुत्र केवलराम निवासी ढाढू के रूप में हुई है। जबकि विनोद जिंटा पुत्र काना सिंह निवासी ढाढू नेरवा घायल है। घायल व्यक्ति को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे का कारणो की जांच कर रही है.

13 अक्टूबर के बाद किसी क्षण भी लग सकती है आदर्श आचार संहिता… 

 

 

यमुना शरद महोत्सव तीसरी संध्या पर पहाड़ी गानों पर थिरके ऊर्जा मंत्री…

पांवटा पहुंचे 30,000 से अधिक डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई…. 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles