उप प्रधान पद के लिए विजय कुमार पर है लोगों का समर्थन..
Ashoka Times…23 may 2026(Shobha)
विजयपाल जिन्हें लोग प्यार से लक्की भी कहते हैं उप प्रधान पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं हालांकि उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन और साथ मिल रहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगर उन्हें उप प्रधान पद के लिए चुली ददाहू पंचायत से जिताया जाता है तो वह लोगों के बीच रहकर उनकी सभी समस्याओं का हल करेंगे।
उन्होंने सभी के लिए पक्की सड़के नालियों और साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की आश्वासन और विश्वास दिलाया है। इसके अलावा पीने के पानी की जो समस्याएं हैं उसका भी हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव निशान बस है बस पर मोहर लगाकर उन्हें जीत दर्ज करवाएं।

