बीवीएन स्कूल संगड़ाह के के 2 छात्रों ने 5वीं तो 4 ने निकाली +1 का नवोदय प्रवेश परीक्षा…
Ashoka time’s…23 May 26
संगड़ाह। नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में चल रहे बाल विद्या निकेतन निजी विद्यालय के 4 मेधावी छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11वीं की, तो 2 ने 5वीं की प्रवेश परीक्षा पास की। इशिता शर्मा पुत्री दुर्गा राम, आराधना ठाकुर पुत्री बलिंदर, श्रुति भारद्वाज पुत्री सत्यानंद शर्मा तथा आदित्य पुंडीर पुत्र भीम सिंह पुंडीर ने 10+1 तथा हिमानी पुत्री सोम दत्त शर्मा व विनायक पुत्र दिनेश कुमार शर्मा ने 5वीं की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य बाबूराम शर्मा व पाठशाला के अन्य शिक्षकों ने इस परिक्षा को पास करने वाले उक्त छात्र छात्राओं को बधाई दी।

