12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

उपाध्यक्ष ने 34 लाख से बनने वाले कांसर स्कूल भवन का किया शिलान्यास…

Ashoka time’s…1 Nov 25

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडो कांसर में लगभग 34 लाख रुपए से बनने वाले राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के दो कमरों का शिलान्यास किया।
उपाध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का विशेष महत्व होता है और प्रदेश सरकार शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि रेणुका-ददाहु -बिरला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 2 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
इस दौरान उन्होंने जन समस्याओं का निराकरण करते हुए जल शक्ति विभाग को पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की निर्देश दिए, उन्होंने बिजली विभाग को भी कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बिरला से धौलाकुआं सड़क को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया ।
स्थानीय पंचायत प्रधान रामलाल व जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ने भी अपने विचार रखें तथा अपनी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत करवाया। उपाध्यक्ष ने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निपटान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर हिमुडा निदेशक प्रदीप सूर्या, उप प्रधान स्थानीय पंचायत बीर सिंह, पूर्व प्रधान रक्षा देवी, धारटीधार जोन अध्यक्ष मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles