8.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों के चयन के 25 अक्तूबर को ऑडिशन…

Ashoka time’s…18 october 25 

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किए जाएंगे। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘‘सी’’ व ‘‘डी’’ के कलाकार चयनित किए जायेंगे। कलाकारों के चयन के लिए 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन किए जा रहे है।
ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 05 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यह ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। इच्छुक कलाकारों को 25 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर की ई-मेल dlosirmaur@gmail.com अथवा कार्यालय में 24 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
श्रेणी ‘‘ए’’ तथा ‘‘बी’’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles