11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां बरामद… चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

Ashoka time’s…3 May 24 

नशे के कारोबार के खिलाफ सोलन पुलिस पैनी निगाहें रखे हुए हैं। इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने 452 बोतलें अंग्रेजी शराब व बीयर की बरामद की हैं। वीरवार रात करीब 10 बजे सोलन पुलिस टीटीआर परवाणु में गश्त पर थी।

इसी दौरान परवाणु थाना की टीम ने टीटीआर चौक पर एक बोलेरो कैंपर को चैकिंग के लिए रोका गया।

चालक से पूछे जाने पर उसने अपना नाम देसराज पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव जयनगर तहसील अर्की बताया। गाड़ी की जांच करने पर उसमें से 320 बोतलें बीयर व 132 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। बरामदगी को लेकर चालक किसी तरह का कोई परमिट पेश नहीं कर पाया।

उधर, पुलिस टीम ने धर्मपुर से आ रही गाड़ी को भी चैकिंग के लिए रोका तो गाड़ी शराब लोड पाई गई। इस गाड़ी में देसी शराब की 147 पेटियां पाई गई। सोलन पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ आबकारी व कराधान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व…

हीटर की चपेट में आने से 53‌ वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

IIM के गेट पर व्यापारियों का हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles