15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल प्रदेश के बंटी-बबली का होगा पासपोर्ट जप्त, जमानत रद्द…अमेरिका भागने की थी तैयारी 

Ashoka Times…22 September 23 Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश के सीधे-साधे लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले बंटी और बबली को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से डिटेन किया है पुलिस ने अदालत में इस दंपति की जमानत रद्द करने और पासपोर्ट जप्त करने के लिए अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले यह दंपति अब बंटी बबली के नाम से जाने जा रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले देश छोड़कर भागने की फिराक में यह दंपति दिल्ली के एयरपोर्ट से पकड़ा गया है । जानकारी देते हुए ठगी का शिकार हुए बसौली गांव के राजकुमार को 23 लाख रुपए और पांवटा साहिब के पवन कुमार को 25 लाख रुपए से ठगी की गई है उन्होंने बताया कि हमें लगभग 50 लाख रुपए का चूना इस दम्पत्ति ने लगाया है जिसके बाद हमने अलग-अलग जगह पर विमल कुमार और उनकी धर्मपत्नी इंदु बाला पर ठगी के मामले दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी बिलासपुर मंडी सिरमौर और कई अन्य जिलों में भी इस दंपति ने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

राजकुमार ने बताया कि हमें पहले से ही शक था कि यह दंपति देश छोड़ सकता है इसलिए एसपी ऊना से गुजारिश की गई थी इसके बाद

एसपी ऊना ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा ऊना पुलिस को सूचित किया गया ऊना पुलिस आरोपित दंपती को दिल्ली ले आई है। बसोली गांव के राज कुमार ने वर्ष 2020 में रक्कड़ कालोनी के विमल कुमार व उनकी पत्नी इंदूबाला सहित तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू की। इसके साथ ही राज कुमार ने आरोपितों के अमेरिका भागने की आशंका के चलते अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने राजकुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए पांच लोगों के

पासपोर्ट जमा करवाने के आदेश पारित किए थे। इसके बाद आरोपितों ने अदालत से पासपोर्ट रिलीज करवा लिए। अदालत ने पासपोर्ट देते समय शर्त रख दी कि वे अदालत की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकते। शिकायतकर्ता को इनके विदेश जाने की भनक लगी तो उन्होंने एसपी ऊना के माध्यम से लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया। रक्कड़ कालोनी के विपुल कुमार व उनकी पत्नी इंदूवाला अदालत की अनुमति के बिना ही शुक्रवार को अपनी बेटी के पास अमेरिका जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एयरपोर्ट अथारिटी ने विपुल व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर ऊना पुलिस को सूचित किया।

क्या बोले ऊना के एसपी…

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि एक टीम आरोपित दंपती को डिटेन कर दिल्ली एयरपोर्ट से ऊना लेकर आई है इस दंपति के पासपोर्ट और टिकट पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं वहीं अदालत में इस दंपति की जमानत रद्द करने और पासपोर्ट जप्त करने के लिए लिखा जा रहा है।

अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त…9,000 रुपये वसूला जुर्माना

5.95 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी पुलिस हिरासत में…

कमरे से अचानक गायब हुई नाबालिक बच्चे पिता ने करवाई पुलिस में शिकायत दर्ज…

भांग की खेती को लेकर सरकार कर रही विचार जल्द होगा बड़ा निर्णय…

चूरा पोस्त के साथ व्यक्ति गिरफतार… मामला दर्ज 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles