15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

तहसीलदार ऋषभ ने किया खाली-अछौन-नाड़ी सड़क का निरीक्षण…

काले पानी जैसी सजा काट रहे हजारों लोगों को मिलेगी राहत…

Ashoka Times….22 September 23 paonta Sahib 

सतौन क्षेत्र में अछोण से नाड़ी तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर पांवटा के तहसीलदार ऋषभ शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण किया गया।

इस सड़क के बनने से समूचे धारटीधार क्षेत्र को एनएच-707 पर सतौन के समीप गिरिपुल के पास जोड़ा जा सकेगा। इससे बरसात में एक तरह से काले पानी की सजा काट रहे क्यारी, डडुवा व काईला आदि गांवों को सड़क सुविधा मिल पाएगी।

बता दें कि जुलाई से ही यह गांव दूसरे क्षेत्रों से कटे हुए हैं। यहां रहने वाले लोगों को पैदल रास्ता भी नसीब नहीं है। इसकी दुर्दशा को मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब सड़क का काम सिरे चढ़ने की आस जगी है।

बता दें कि नाड़ी से सीसीआई (समेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया) की खनन लीज तक 3.3 किमी की जमीन पर सड़क का कार्य लटका हुआ है। यह जमीन वन विभाग की है लेकिन लीज सीसीआई के पास है। इसके अलावा जमीन पर किसी तरह का कोई पेंच नहीं फंसा है।

ग्रामीणों ने निजी भूमि की जमीन सरकार के नाम पहले ही कर दी है। यह सड़क शहीद प्रशांत ठाकुर के नाम से बनेगी। यह सड़क रेणुकाजी से खाली अछोण तक लगभग 20 किमी पहले ही बन चुकी है। आठ किमी सड़क में केवल 3.3 किमी का पेंच फंसा हुआ था।

पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि नाड़ी से खाली अछोण तक सड़क बनाने को लेकर संयुक्त निरीक्षण किया गया। सीसीआई से एनओसी के लिए कहा गया है। इसको लेकर सीसीआई और एसडीएम पांवटा के साथ कुछ ही दिनों में एक बैठक होगी। प्रयास है कि जल्द सड़क का कार्य शुरू हो।

इस मौके पर जलशक्ति, लोक निर्माण, वन विभाग समेत मालगी, छछेती व बनेत हल्दवाड़ी पंचायत के प्रधान मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश के बंटी-बबली का होगा पासपोर्ट जप्त, जमानत रद्द…अमेरिका भागने की थी तैयारी 

अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त…9,000 रुपये वसूला जुर्माना

5.95 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी पुलिस हिरासत में…

कमरे से अचानक गायब हुई नाबालिक बच्चे पिता ने करवाई पुलिस में शिकायत दर्ज…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles