15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

हिमाचल पुलिस ने पंजाब से चिट्टा तस्कर को किया गिरफ्तार…

Ashoka time’s…28 November 23 

हिमाचल प्रदेश जिला सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक और चिट्टा आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल करी है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पंजाब से सात सालों से चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को चिट्टे के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ के दौरान इसका पता चला।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के मालरोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बीते दिनों पुलिस ने दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। यह युवक शहर में युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में थे।

दोनों आरोपी चिट्टे को अपने बिचौलिये दोस्त नरेंद्र निवासी जौणाजी रोड़ के माध्यम से पैसों का लेनदेन करके खरड़ निवासी चिट्टा तस्कर मोहित से खरीद कर लाए थे। छानबीन में पाया गया कि आरोपी मोहित एक अन्य व्यक्ति का पेटीएम वॉलेट व सिम कार्ड पिछले एक साल से इस्तेमाल कर रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। इसके बाद आरोपी मोहित लखनपाल पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ पंजाब को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आरोपी मोहित पिछले सात वर्षों से चिट्टा तस्करी कर रहा है।

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत…मामला दर्ज 

मेले तथा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक: राज्यपाल

भाजपा ने सौंपी किसान मोर्चा और एसटी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी…

श्री गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाशोत्सव पर गुरु की नगरी में भव्य नगर कीर्तन…..

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles