15.1 C
New York
Friday, October 23, 2026

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित….

Ashoka time’s…28 November 23 

सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों का गीत-संगीत एवं नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए निजी सांस्कृतिक दलों को दो वर्ष के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। सांस्कृतिक दलों को स्क्रीनिंग में प्रस्तुति के आधार पर उत्तीर्ण होने के उपरान्त सूचीबद्ध किया जाएगा। 

जिला सिरमौर के इच्छुक सांस्कृतिक दल अपना आवेदन निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हि.प्र., शिमला-171002 के कार्यालय में 04 दिसम्बर, 2023 तक जमा करवा सकते हैं। इस तिथि के उपरांत आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन के लिए सांस्कृतिक दल हिमाचल प्रदेश सहकारिता अधिनियम के अधीन आवश्यक रूप से पंजीकृत होना चाहिए तथा प्रत्येक निजी सांस्कृतिक दल में कम से कम चार महिला कलाकारों सहित कुल 11 कलाकार होने अनिवार्य हैं।

आवेदनकर्ता सूचिबद्धता की शर्तें एवं आवेदन-पत्र को विभागीय वेबसाइट www.himachalpr.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल पुलिस ने पंजाब से चिट्टा तस्कर को किया गिरफ्तार…

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत…मामला दर्ज 

मेले तथा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक: राज्यपाल

भाजपा ने सौंपी किसान मोर्चा और एसटी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles