15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत…मामला दर्ज 

Ashoka time’s…28 November 23

जिला कांगड़ा के ज्वाली में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

हादसा ज्वाली पुलिस थाना के अंतर्गत कोटला पुलिस चौकी के अधीन 32 मील-रानीताल रोड़ पर नढ़ोली में देर रात पेश आया।

मिली जानकारी के अनुसार रानीताल से 32 मील की ओर जा रही एक कार ने एक स्कूटी व एक अन्य गाड़ी को टक्कर मार दी । टक्कर के बाद कार नाले में गिर गई। वहीं, टक्कर के बाद एक स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल स्कूटी सवार को स्थानीय लोग शाहपुर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अनिल कुमार (26) व मोहित कुमार (21) निवासी रैत के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक नढोली में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। इसी दौरान दुकान से समान लेकर लौटते समय विपरीत दिशा से आती कार ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पुलिस चौकी कोटला को दी गई। चौकी प्रभारी कोटला राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मेले तथा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक: राज्यपाल

भाजपा ने सौंपी किसान मोर्चा और एसटी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी…

श्री गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाशोत्सव पर गुरु की नगरी में भव्य नगर कीर्तन…..

रेणुका मेले में जलशक्ति विभाग पानी की गुणवत्ता के प्रति कर रहा लोगों को जागरूक

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles