11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हरिपुरधार में लगा एक दिवसीय जागरूकता अभियान….

Ashoka Times…14 September 23 sirmour 

जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय हरिपुरधार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l

शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारो के प्रति जागरूक करना था तथा अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना व अन्य सभी योजनाओं की जानकारियां देना था।

शिविर के आयोजन के दौरान राजकीय उच्च विद्यालय की हेल्थ एजुकेटर अध्यापिका श्रीमती सुनीता शर्मा ने स्टेज का संचालन किया व जिला बाल संरक्षण इकाई का परिचय दिया l कार्यक्रम के शुरुआत में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी श्रीमती संतोष कुमारी (PO NIC) ने मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना 2023, फोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप, एडॉप्शन,आफ्टर केयर, पोक्सो एक्ट 2012,बाल श्रम एक्ट 2016 और गुड टच बेड टच पर बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकरी दी और सभी बच्चों व प्रतिभागियो से सभी जानकारियो को जनता से सांझा करने का आग्रह किया l स्वास्थ्य विभाग संगडाह से हेल्थ एजुकेटर श्री चमन सोनी जी ने PCPNDT एक्ट 1994 पर प्रकाश डाला व बच्चों को कई प्रकार की बीमारियों से रोक थाम के लिए कई हेल्थ टिप्स के बारे में जानकारी दी l ज़िला बाल संरक्षण इकाई से बाहरी कार्यकर्ता श्रीमती वीना ने बाल विवाह एक्ट 2006 और नशाखोरी पर बच्चों को जागरुक किया l महिला एवम् बाल विकास विभाग से आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्री मती सुनीता चौहान ने ICDS के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी l कार्यक्रम के अंत में राजकीय उच्च विद्यालय हरिपुधार के कार्य बंधक श्री मान सिंह जी ने RTE एक्ट 2009 के प्रति बच्चों को जागरुक किया व बच्चों को शिक्षा का महत्त्व समझाया और ज़िला बाल संरक्षण इकाई का इस एक दिवसीय जागरूकता शिविर को आयोजित करवाने के लिए धन्याबाद किया l इस शिविर में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओ , आशा वर्कर , एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष राजिन्द्र राणा, राजकीय उच्च विद्यालय के समस्त अध्यापको व विद्यालय के छात्र/छात्राओ सहित कुल 420 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की  15वीं   किश्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य-सुमित खिमटा

108.24 ग्राम चरस के साथ युवक काबू… पूछताछ जारी…

विकास योजना (साडा) की बैठक में अनाधिकृत निर्माण के बिजली व पानी कनेक्शन काटने पर हुई चर्चा 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles