12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की  15वीं   किश्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य-सुमित खिमटा

ईकेवाईसी के लिए पंचायतों व पटवार सर्किल में 18 से 22 सितम्बर तक लगेंगे विशेष शिविर…

Ashoka time’s…13 September 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 15वीं किश्त जो कि अक्टूबर 2023 में दी जानी प्रस्तावित है, केवल उन्हीं पात्र किसानों को दी जाएगी जिनके ईकेवाईसी, भू-आलेखों का सत्यापन (लैंड सीडिंग) व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पूरे हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग का कार्य क्रमशः 91 प्रतिशत, 99 प्रतिशत व 92 प्रतिशत ही पूर्ण हुआ जिसे अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत किये जाने की आवश्यकता है।

सुमित खिमटा ने कहा कि ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग के कार्य को शतप्रतिशत पूरा करने के लिए 18 सितम्बर से 22 सितंबर 2023 तक पंचायत व पटवार सर्किल स्तर पर विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। ईकेवाईसी का कार्य लाभार्थी स्वयं भी पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा आधार सीडिंग का कार्य लाभार्थी अपनी बैंक शाखा में जाकर भी करवा सकते हैं।

उपायुक्त ने जिला के सभी पात्र किसानों का आह्वान किया है कि सभी किसान निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी 15वीं किश्त की राशि का लाभ उठाया जा सके।

108.24 ग्राम चरस के साथ युवक काबू… पूछताछ जारी…

विकास योजना (साडा) की बैठक में अनाधिकृत निर्माण के बिजली व पानी कनेक्शन काटने पर हुई चर्चा 

8 लाख रुपए के जेवर चोरी, डेढ़ महीने बाद भी पांवटा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई…

आशा – आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया पोषण आहार माह…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles