13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सोसायटी सचिव की गोली चलने से मौत…दो के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…6 October 23 

ऊना जिला के बहडाला में गोली लगने से सोसायटी सचिव की मौत हो गई है।परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान प्रमोद (58) पुत्र सुखदेव निवासी बहडाला के रूप में हुई है। 

जानकारी अनुसार, गांव में गली को लेकर बीते रोज दो पक्षों में बहस बाजी हो गई। देखते ही देखते यह बहस बाजी इस कदर बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने गोली चला दी जो कि सीधा प्रमोद को जाकर लगी।

गोली लगने से प्रमोद बुरी तरह से जख्मी हुआ जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन तब तक प्रमोद की मौत हो चुकी थी।

एसपी अरिजीत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नौवीं,11वीं कक्षा के लिए नवोदय में 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन…

स्कूली बच्चों ने आपदा प्रबंधन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा, 

कलाकारों ने बस स्टैंड और महाविद्यालय में दी आपदा से बचाव की जानकारी

पंजाब की महिला ने लगाए हिमाचल होटल कारोबारियों पर दुष्कर्म के आरोप ….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles