18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा ने किया महामृत्युंजय पाठ…

सुखराम चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा ने किया महामृत्युंजय पाठ…

Ashoka time’s…13 September 26

पाँवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री सुखराम चौधरी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना को लेकर यमुना मंदिर, पाँवटा साहिब में महामृत्युंजय मंत्र का पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया और श्री सुखराम चौधरी जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री सुखराम चौधरी जी ने सदैव पाँवटा साहिब की जनता के हितों और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। आज पूरा भाजपा परिवार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहा है।

कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि महादेव की असीम कृपा से सुखराम चौधरी जी शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा के बीच लौटें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखराम चौधरी जी के प्रति क्षेत्रवासियों की भावनात्मक एवं आत्मीयता का संबंध है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर वर्ग प्रार्थना कर रहा है।

महामृत्युंजय पाठ में मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार, अनिल सैनी, श्री सुखराम चौधरी जी की सुपुत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री नवनीत चौधरी, चरणजीत चौधरी, सुभाष चौधरी, राहुल चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, पार्षद कुलदीप चौधरी, सर्वशक्ति भटनाकर, ममता सैणी, दीपक मलनहंस, रोहित चौधरी, सुनील चौधरी एवं संयम गुप्ता सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ से श्री सुखराम चौधरी जी के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की तथा विश्वास जताया कि महादेव की कृपा से वे जल्द स्वस्थ होकर अपने बीच लौटेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles