18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

सेब से लदी पिकअप करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिरी…चालक समेत दो लोग थे सवार

सेब से लदी पिकअप करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिरी…चालक समेत दो लोग थे सवार

Ashoka time’s…13 September 26

जिला सिरमौर की कमरऊ तहसील के हेवना में रविवार रात सेब से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त पिकअप में चालक समेत दो लोग सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं।हादसे में पिकअप और उसमें लदे सेब को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप नंबर UP-19-AT-5344 सेब की खेप लेकर जा रही थी। रात के समय सेब से लदी पिकअप पटवार वृत्त बड़वास के हेवना के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि पिकअप में अमित पुत्र विजेंद्र और अभिषेक पुत्र तिलक राज सवार थे। दोनों निवासी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। हादसे के बाद दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कमरऊ के नायब तहसीलदार ओम प्रकाश भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पिकअप सड़क से नीचे खाई में गिरी है, जिससे वाहन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं पिकअप में लदे सेब भी खराब हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों सवारों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles