पुरुवाला में रिहायशी मकान से अवैध शराब बरामद, महिला के खिलाफ FIR दर्ज
Ashoka time’s…13 September 26
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैनाल रोड, एकता कॉलोनी के समीप एक रिहायशी मकान से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार मकान की तलाशी के दौरान यह शराब बरामद हुई। मामले में अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल, निवासी रामपुर घाट, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

