18.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026

सीएम आवास में कमांडो ने खुद को मारी गोली… आत्महत्या या हादसा जांच में जुटे ADG

ASHOKA TIMES…1 JUNE 23

CM आवाज पर गोली की आवाज सुनते ही चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया थोड़ी ही देर में सामने आया कि एक कमांडो द्वारा खुद को गोली मारी गई है। मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे।

एक कमांडो द्वारा की गई आत्महत्या पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं बता दें कि 2007 बैच के कमांडो जवान प्रमोद रावत 2016 से मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा में तैनात थे। रात वह आठ बजे ड्यूटी खत्म करके गए थे। गुरुवार को उन्हें हल्द्वानी जाना था, इसलिए सुबह वह सीएम आवास पहुंच गए। दोपहर दो बजे सीएम आवास के अंदर ही गोली लगने से जवान की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान को एके-47 से गोली लगी है। इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है।

उन्होंने बताया कि जवान प्रमोद रावत पौड़ी गढ़वाल के फोलस्य पट्टी ग्राम अगरोडा के रहने वाले थे। उनके परिवार वाले बीते बुधवार को ही देहरादून से गए थे उनके गांव में भागवत पूजा है इसलिए जवान ने 16 जून से छुट्टियां मांगी थी। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही गोली चलने के मुख्य कारणों का पता चल सकेगा।

दोस्त ने हीं कर दी दोस्त की बेरहमी से हत्या…!…पांवटा साहिब में बड़ी वारदात…

पुराना घर तोड़कर बिछा दिया सड़क के गड्ढों में…सड़क के गड्ढे भरने का निकाला नायाब तरीका…

भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार…पढ़िए कैसे आया पुलिस के शिकंजे में…

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा 40 मुसाफिरों की ऐसे बची बमुश्किल जान….

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles