11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संत निरंकारी फाउंडेशन ने लगाया रक्त शिविर 193 यूनिट भेजी आईजीएमसी…

Ashoka Times…20 August 23 paonta Sahib 

संत निरंकारी चैरटेबल फाउंडेशन द्वारा पांवटा साहिब में एक रक्त दान शिवर का आयोजन किया गया, जिसमे खत्री राम मुखी सिरमौरी ताल ब्रांच ने कहा कि रक्तदान ना केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि औरों की जान बचाने में भी काम आता है।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन विश्व भर में 7000 बार रक्तदान शिविर आयोजन कर चुकी है जिसमें 11,58,800 यूनिट रक्त एकत्र कर अस्पतालों में भेंट कर चुके हैं जहां से यह दुर्घटनाओं में और अन्य जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें नया जीवन दे चुका है। उन्होंने कहा कि रक्त शिविरों को एक नया मकान देने के लिए संत बाबा हरदेव सिंह ने नारा भी दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि रक्त नाडियों में बहना चाहिए नालियों में नहीं, उसी कड़ी में रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन पांवटा साहिब में रक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 193 यूनिट रक्त आईजीएमसी टीम शिमला द्वारा एकत्रित किया गया है।

इस मौके पर सियाराम शर्मा और विशाल आर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त शिविर को सफल बनाने के लिए आप सभी का सहयोग हमेशा याद रखा जाएगा।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles