11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर हत्या काण्ड…पंजाब से तीसरा आरोपी दबोच लाई खाकी, ऐसे मिला था सुराग…

Ashoka Times…19 August 23 sirmour

जिला सिरमौर के कांग्रेसी नेता के भाई की हत्या कर दी गई जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीसरे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बृजराज ठाकुर के 58 वर्षीय बड़े भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया हैै। खाकी की हत्याकांड (Murder) में ये तीसरी गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान समीपवर्ती शिमला जिला के कुपवी के लोहाणधार के 22 वर्षीय नरेश के तौर पर की गई है।

बारीकी से तफ्तीश के दौरान ही पुलिस को नरेश की संलिप्तता का पता चल गया था। वारदात के दिन नरेश की एक चप्पल को घटनास्थल पर बरामद किया गया था, जबकि दूसरी चप्पल पुलिस को उस जगह पर मिली थी, जहां आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल कार की वॉशिंग करवाई थी।

पहले से गिरफ्तार (arrest) दो आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब से नरेश की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, पुलिस अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर ये माना जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर युवकों ने अपनी उम्र से करीब तीन गुणा व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि हरिपुरधार के समीप नौहराधार मार्ग पर 58 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डडवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि वारदात की गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल सुख सरकार का बड़ा फैसला… बिना ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेनेज नहीं होंगी सड़कें पास

राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी आए हिमाचल की मदद के लिए आगे…CM

गाडियों की पासिंग तथा ड्राईविंग टैस्ट लिया जाएगा 22 अगस्त को… जल्द करें फीस जमा

समर हिल बावड़ी मंदिर मलबे से मिला एक और शव…अब तक मृतकों की संख्या 17…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles