15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

संगड़ाह कार हादसे में गई 19 वर्षीय विशाल की मौत… 

चालक व 1 अन्य युवक को आई हल्की चोटें

Ashoka time’s…16 January 24 

संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव शिवपुर में सोमवार सायं दुर्घटनाग्रस्त हुई कार एचपी- 79-3011 में घायल शिवपुर गांव के 19 वर्षीय विशाल पुत्र जोगिंद्र सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। कार चालक पालर गांव के 24 वर्षीय अंकित व इसमें सवार इसी गांव के 23 वर्षीय राहुल को ग्रामीणों व पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवक मृतक विशाल के घर मेहमान आए थे और गांव से मात्र 50 मीटर दूर कार खाई में जा गिरी। घायल युवक को नजदीकी संगड़ाह अस्पताल नहीं लाए जाने के चलते प्राथमिक उपचार उपचार देरी से मिलने पर सिर से काफी खून बह गया था, जिसे मौत का 1 कारण समझा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें संगड़ाह में डाक्टर न होने की जानकारी मिली, जिसके चलते 108 एंबुलेंस से वह सीधे मेडिकल कॉलेज नाहन निकल गए। खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने कहा कि, संगड़ाह में चिकित्सक उपलब्ध थे, मगर घायल को यहां लाया ही नहीं गया। मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए जाने पर रायपुर रानी के समीप विशाल ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल मेहता ने बताया कि, 19 वर्षीय विशाल पुत्र जोगिंद्र सिंह का शव मंगलवार सुबह नाहन में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों को लेकर तहकीकात जारी है।

ददाहू बाईला में दर्दनाक सड़क हादसा… शिक्षक गंभीर घायल

सभी बैंक निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें-एल. आर. वर्मा….

पांवटा में बुलेट की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

17 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम” तैयारी समय से पूरे करने के निर्देश…एल.आर. वर्मा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles