15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

17 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम” तैयारी समय से पूरे करने के निर्देश…एल.आर. वर्मा

Ashoka time’s…15 January 24 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को 17 जनवरी 2024 को उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास पंचायत में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजित करना सुनिश्चित बनायें। 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा आज सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास में 17 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम के संदर्भ में आयोजित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्यायें सुनी जायंेगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। उद्योग मंत्री प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी संवाद करें। विभिन्न प्रमाण पत्र जैसे जिसमें हिमाचल बोनाफाईड, आय प्रमाण आदि भी मौके पर ही जारी किये जायेंगे।

कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा।

परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकारण अभिषेक मित्तल ने ने बैठक का संचालन करते हुए ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण, महा प्रबंधक जिला उयोग केंद्र साक्षी सत्ती, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला पंचायत अधिकारी सुनील शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय पाठक, के अलावा वन आदि विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 उद्योग मंत्री 15 जनवरी से 18 जनवरी तक शिलाई क्षेत्र के प्रवास पर…

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाहन में आयोजित हुआ राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिलाई के बकरास में करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ-सुमित खिमटा

गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल फहरायेंगे तिरंगा…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles