11.1 C
New York
Saturday, October 17, 2026

शिलाई क्षेत्र में नये मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन-सुमित खिमटा 

Ashoka time’s…13 November 23 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार‘‘ शिलाई क्षेत्र में नये मतदाताओं को मतदान सूची में शामिल करने के लिए ‘‘स्वीप गतिविधियों’‘ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रोनहाट में 17 नवम्बर, कमरऊ में 25 नवम्बर और शिलाई में 30 नवम्बर को विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 

उपायुक्त ने कहा कि इन विशेष कार्यक्रमों के तहत 18 वर्ष से 19 वर्ष के बीच के नये मतदाताओं विशेषकर युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जायेगा।

सुमित खिमटा ने शिलाई क्षेत्र की सभी महिला मंडलों, युवा मंडलों तथा आम जन से इन विशेष जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।

बड़ा हादसा…आग में बुरी तरह झुलसी 20 वर्षीय युवती…

75 वर्षों से दे रहा ब्राउन वर्ल्ड बेमिसाल स्वाद…दीपावली पर सभी को शुभकामनाएं…

श्री रेणुकाजी वन्य प्राणी क्षेत्र मे पहाड़ी से गिरकर घायल हुआ बारहसिंगा 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles