15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शानदार रहा गुरु नानक मिशन स्कूल का सीबीएसई बोर्ड में प्रदर्शन…

Ashoka Times….14 May 2024

सोमवार को सीबीएसई घोषित दसवीं कक्षा परिणाम में पाँवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

स्कूल के 10वीं में पार्थ शर्मा 98.2 प्रतिशत आरव शर्मा 95. 4 प्रतिशत केयर सुप्रीति कौर 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।

स्कूल की प्रधानाचार्य प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने बताया कि विद्यालय का दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 20 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये तथा 84 छात्र 80% से अधिक अंक पाने में सफल हुए।

विषय अनुसार अधिकतम अंक की बात करें तो गणित 100, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) 100, साइंस 99, हिंदी 96, इंग्लिश 97, सोशल साइंस 98, पंजाबी 99 अंक शामिल है।

दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का पता चलते ही विद्यालय में उत्सुकता और हर्ष का वातावरण छा गया। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने इस अवसर पर सफल छात्रों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने इस परीक्षा परिणाम की सफलता का श्रेय अध्यापकों को देते हुए उनकी सराहना की।

12वीं का परीक्षा परिणाम भी शानदार…

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब ,हिमाचल प्रदेश। (को- एजुकेशनल तथा सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त ) कक्षा 12वीं के रिजल्ट क उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गई । 13 मई,2024 को सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा की जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दिया ।

स्कूल के 12वीं में अराध्या बंसल 94.4 प्रतिशत, रसप्रीत 94 प्रतिशत और आदित्य 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

22 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 76 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया । 90% से अधिक विद्यार्थी 60% से अधिक अंक प्राप्त करके पास हुए।

विषय अनुसार अधिकतम अंक—

म्यूजिक 100, पॉलिटिकल साइंस 100, हिस्ट्री 99, केमिस्ट्री 98

बायोलॉजी इन 97 बिजनेस स्टडी 97 इंग्लिश 97

फिजिकल एजुकेशन 99 एकाउंट्स 95, इकोनॉमिक्स 95

12वीं के परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही विद्यालय में प्रसन्नता का माहौल छा गया। विद्यार्थी उत्साह और उमंग से भर गए । प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला तथा डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने छात्रों तथा उनके अभिभावक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

सीबीएसई कक्षा 10 और 12 में रहा 100% रिजल्ट….द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

लाखों का Budget खर्च करने के बाद किंकरी देवी Park का काम अधूरा 

चूडधार की तीसरी से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकाप्टर से सकुशल रेस्क्यू हुआ – सुमित खिमटा* 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles