15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

लाखों का Budget खर्च करने के बाद किंकरी देवी Park का काम अधूरा 

BDO संगड़ाह के अनुसार अनियमितताओं की जांच पूरी न होने तक बंद रहेगा काम

Ashoka time’s…11 May 24 

संगड़ाह। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरणविद किंकरी देवी की स्मृति में उनके गृह नगर संगड़ाह में 8.11 बीघा भूमि पर बने Park पर करीब 27 लाख ₹ खर्च किए जाने के बावजूद काम पूरा न किए जाने व Gate, Toilet तथा Gazebo आदि की मुरम्मत न करने पर किंकरी देवी के परिजनों व पार्क समिति पदाधिकारियों ने संबंधित विभाग के प्रति रोष जताया।

किंकरी देवी के पौत्र एवं समिति महासचिव बिजेंद्र कुमार तथा संस्थापक सदस्य लायक राम ने विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए सरकार व Sirmaur District Admission से इस मामले मे ध्यान देने की Appeal की। उन्होंने कहा कि, संगड़ाह मे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारी जहां काम रोकने का कारण 2 साल से इसमें हुए घोटाले की जांच पूरी न होना बता रहे हैं, वहीं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार जांच पूरी हो चुकी है और वित्तीय अनियमितताओं के लिए पंचायत को रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि, यदि 27 लाख का उपलब्ध पूरा बजट समाप्त होने के बावजूद यदि काम अधूरा है, तो विभाग को अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव डीसी सिरमौर अथवा उच्च अधिकारियों को भेजना चाहिए। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि, जिस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किंकरी देवी के नाम पर अक्तूबर 2020 में कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने 50 लाख का सवाल फूलबासन यादव से पूछा था उसके नाम के 1 मात्र पार्क के फिनिशिंग संबंधी काम व गेट, गजेबो तथा शौचालयों की मुरम्मत के लिए हिमाचल सरकार 5-10 लाख का अतिरिक्त बजट नहीं दे पा रही है। DLO सिरमौर की प्रपोजल पर यहां किंकरी देवी की प्रतिमा लगाने व संग्रहालय के लिए भी भाषा विभाग ने 4 साल से बजट जारी नहीं किया। जल्द लंबित पार्क तैयार न होने पर उन्होंने भीम आर्मी जैसे दलित संगठनों के सहयोग से इस मामले को जोर-शोर से उठाने की भी बात कही। BDO संगड़ाह चिराग शर्मा ने बताया कि, डीपीओ द्वारा करवाई जा रही किंकरी पार्क में अनियमितताओं की इन्क्वायरी पूरी न होने के चलते काम रोका गया है। संगड़ाह पंचायत सचिव जय प्रकाश ने बताया कि, पार्क के लिए मिला Budget समाप्त हो गया है और Recovery के मामले में पंचायत प्रधान द्वारा DC सिरमौर review application लगाई गई है। सचिव के अनुसार बजट मिलने पर ही बाकी काम हो सकेगा। गौरतलब है कि, 19 दिसंबर 2019 को पार्क के लिए बजट उपलब्ध करवाने वाले तत्कालीन उपायुक्त सिरमौर व लोक सभा सांसद ने निर्माण स्थल का निरिक्षण कर 2 माह में का पूरा करवाने के निर्देश दिए थे। बहरहाल सिरमौर के जंगलों को Illigal Mining के जबड़े से बचाने के लिए 1995 में चीन के बीजिंग में चौथे विश्व महिला समेलन का शुभारम्भ करने व 2001 में प्रधानमंत्री वाजपेई द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार से समान्नित किंकरी देवी की स्मृति में प्रस्तावित पार्क उनके पंचतत्व में विलीन होने के 16 बरस बाद भी अधूरा रह।

चूडधार की तीसरी से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकाप्टर से सकुशल रेस्क्यू हुआ – सुमित खिमटा* 

GPA के नाम पर इस तरह चल रहा जमीनी खरीद-फरोख्त धंधा….अधिकारी शामिल….?

भाटांवाली पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर…स्कूटर-मोटरसाईकिल पर ढोया सामान…!

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles