12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शक्ति प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आयोजित हुई अग्नि सुरक्षा पर मौक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम….

Ashoka time’s…27 February 24 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत अंबा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर के अंतर्गत आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया।

गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौक अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में इनकी बढ़ोतरी को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के फायर सेफ्टी एवं मौक अभ्यास उद्योगों में आयोजित करवाए जा रहे हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के मौक अभ्यास से अग्निशमन विभाग एवं उद्योगों में कार्यरत श्रमिक, तकनीकी स्टाफ तथा उद्योगों के अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों को इस संबंध में तैयार करना एवं जागरूक करना भी उद्देश्य होता है। आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, तथा सहयोगी टीम के रूप में स्थानीय काला अंब फायर स्टेशन के कर्मचारी भी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त उद्योगों के कर्मचारियों, अधिकारियों स्थानीय प्रशासन, गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

सभी सैक्टर आफिसर अपने-अपने मतदान केन्द्रों का समय पर निरीक्षण करें-सुमित खिमटा

पत्रकार को बंधक बनाकर बनाया वीडियो, प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसी नेताओं को करवाया बदनाम…पढ़िए विडियो वायरल का सच

लोकसभा चुनाव -2024 सभी नोडल अधिकारी अपनी जिम्मेवारी को समझें-सुमित खिमटा

पत्रकार अपहरण मामले में गिरीपार पत्रकार परिषद ने बुलाई आपातकालीन बैठक…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles