12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

वन विभाग पांवटा की अनदेखी का शिकार हो रहे शहर के सबसे बड़े पार्क…

Ashoka Times…23 September paonta Sahib

पांवटा साहिब में डीएफओ कुणाल अंग्रीश के तबादले के बाद शहर के सबसे बड़े सुंदर और लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क अनदेखी का शिकार हो रहे हैं पार्क में कईं कईं फुट घास और कबाड़ पैदा हो गया वन विभाग अधिकारियों को कई बार कहने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने दिहाड़ी पर लोगों को रखकर साफ-सफाई शुरू करवाई है।

DFO. कुणाल अंग्रीश ने पांवटा साहिब को दो ऐसे पार्क दिए हैं जहां कभी बड़ी-बड़ी झाड़ियां और जंगल हुआ करता थे। लेकिन कुणाल अंग्रीश के तबादले के बाद अब ये पार्क वन विभाग की अनदेखी की मार झेल रहे हैं। पार्क में बड़ी-बड़ी घास कबाड़ पैदा हो गया है जिसके कारण सांप बिच्छू जैसे खतरनाक जीव सामने आने लगे हैं।

बता दें के पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 7 और कुंजा मतरालियों में स्थित वन विभाग का पार्क अनदेखी का शिकार हो रहा है पिछले कुछ महीनो में ही वहां पर घास बड़ी झाड़ियां पैदा हो गई है जबकि वन विभाग का दायित्व था कि इन पार्कों को आम नागरिकों के लिए सुविधा पुर्ण बनाकर रखा जाता।

वही आपको बता दें कि वार्ड नंबर 7 पौंटा साहिब में स्थित पार्क की देखरेख वहां पर सुबह शाम सैर के लिए आने वाले कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी समझ कर कर रहे हैं जिसमें पार्षद मधुकर डोगरी, विपुल जैन, एनपी नारंग, विशाल आर्य सहित शहर की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल है उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि डीएफओ पांवटा साहिब को कईं बार यहां उग रही बड़ी-बड़ी खास काटने की गुजारिश की जा चुकी है अब वन विभाग ने घास काटने वाली मशीन दी है लेकिन विभाग से कोई भी व्यक्ति घास काटने या मशीन चलाने के लिए नहीं आया है इसके लिए हमने दो लोगों को हायर कर घास कटवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग को अपने इन दो पार्कों की देखरेख के लिए माली की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि इन पार्कों की साफ सफाई समय पर होती रहे और भविष्य में लोग यहां पर आकर स्वास्थ्य लाभ कमा सकें।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को मिलकर CSR का एक हिस्सा पार्कों पर खर्च करना चाहिए ताकि लोग प्रकृति के साथ जुड़े रहे और भविष्य में लोग इन पार्कों में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंच सकें।

क्या बोले डीएफओ….

वही इस बारे में जब डीएफओ ऐश्वर्या राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पार्कों की देखरेख के लिए कोई बजट वन विभाग के पास नहीं होता उन्होंने कहा कि इस बार बारिशें काफी अधिक हुई इसलिए समय पर पार्कों में घास और झाड़ियां का कटाव नहीं हो पाया।

इसके अलावा हमारा प्रयास है कि इन पार्कों को जल्दी से जल्दी लोगों के लिए सुरक्षित और बेहतर बना पाएं।

पति ने किए पत्नी के गहने चोरी, ऐसे खुला राज….

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत…दो गंभीर घायल

65 किलोमीटर का सफर तय कमलेश चौथे दिन पहुंची DC परिसर… सौंपा ज्ञापन

बरमपापड़ी स्कूल में शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 125 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य  

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles