12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत…

जिला स्तर पर प्रथम स्थान किया प्राप्त….

Ashoka Times…23 September 23

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया की छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जो कि दिनांक 18 सितंबर से 21 सितंबर तक नाहन में आयोजित की गई थी, इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्र एवं छात्राओं की हॉकी टीमों ने भाग लिया था । विद्यालय की हॉकी खिलाड़ी छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की सात खिलाड़ी छात्राओं प्रियांशी, शगुन, नेहा, राधिका, ईशा, वंशिका और अंकिता का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो की सलोह जिला ऊना में आयोजित की जाएगी के लिए किया गया है ।

इसी प्रकार छात्र वर्ग में भी विद्यालय के खिलाड़ी छात्रों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

विद्यालय के पांच खिलाड़ी छात्रों सूर्या,अनस अली, वंश, विक्की और योगेश्वर का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जो की सुजानपुर टिहरा जिला हमीरपुर में आयोजित होगी के लिए किया गया है । विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ी छात्राओं एवं छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आशा जताई की यह खिलाड़ी छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भी शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे और अपने विद्यालय गांव तथा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेंगे ।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सितार मोहम्मद, विक्रम तोमर, हरविंदर सिंह, रिंकू,,रामू, शेर सिंह, अमर सिंह, मोहनलाल आदि स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।

जंगली फर्न से भरी पिकअप जब्त…लगाया 83000 जुर्माना…

स्कूलों के आसपास ना हो तंबाकू और सिगरेट बीड़ी की दुकाने, टीम गठित…

SDM ने किया बाज़ार का औचक निरीक्षण, लगाया 7400 का जुर्माना….

हिमाचल में झगड़े के दौरान हत्या का लाइव वीडियो वायरल… पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या… मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles