11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला 26 से 28 सितम्बर तक सराहां में होगा आयोजित-सुमित खिमटा

Ashoka times’…24 August 23 

उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला समिति सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला के सराहां का राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेला इस बार 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक धूमधाम के साथ परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की शोभा यात्रा, सांस्कृतिक संध्या, कुश्तियां, खेल प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनियां मेले का मुख्य आकर्षण रहंेगी। 

उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज गुरूवार को नाहन में राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेले के आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि सरांहा के वामनद्वादशी मेले के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी श्रद्धा है और इस मेले में जहां लोग भगवान वामन का अशीर्वाद लेने आते हैं वहीं पर स्थानीय लोग जमकर खरीददारी करने के साथ मनोरंजन भी करते हैं।

सुमित खिमटा ने बताया कि भगवान वामन की शोभा यात्रा का आयोजन मेले के प्रथम दिन 26 सितम्बर को किया जायेगा। शोभा यात्रा का आयोजन पूर्व की भांति मंदिर से खंड विकास अधिकारी कार्यालय, सरांहा तक किया जायेगा। इसके उपरांत वामन भगवान की पालकी को तालाब में नौकायान करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मेले के तीनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी संस्कृति के रंग बिखेरती नाटियां और लोकगीत आदि प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की छंटनी और चयन का दायित्व जिला लोक संपर्क अधिकारी और जिला भाषा अधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या को गरिमापूर्ण बनाया जायेगा और स्थानीय कलाकारों को उचित अवसर प्रदान किया जायेगा।

सुमित खिमटा ने कहा कि सरांहा मेले का मुख्य आकर्षण यहां होने वाली महिला और पुरूष दंगल भी हैं। मेले में हर बार की तरह इस बार भी पुरूष कुश्तियों के अलावा महिला कुश्तियों का आयोजन भी किया जायेगा। इन कुश्ती प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के पहलवान भी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और मेले में स्थानीय लोग कुश्ती का भरपूर आनंद उठाते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले मे अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जायेगा जिसमें काफी संख्या में क्षेत्र की टीमें हिस्सा लेंगी।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जायेंगी जिसमें उद्योग, उद्यान, कृषि, बाल विकास, कल्याण, हिम उर्जा, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह आदि शामिल हैं।

उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती की जायेगी। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या के दृष्टिगत स्थानीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा और मांग के अनुरूप रात्रि के समय एचआरटीसी द्वारा विशेष बसें भी चलाई जायंेगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सफाई की उचित व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेवारी स्थानीय पंचायत के अलावा सड़कों की जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग की रहेगी। इसके अलावा मेले के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से चिकित्सकों और पैरा मैडिकल स्टाफ की तैनाती भी मेला स्थल पर की जायेगी।

सुमित खिमटा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय मेले की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए मेला स्मारिका का प्रकाशन भी किया भी जायेगा जिसमें विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धन, ऐतिहासिक एवं पठनीय सामग्री प्रकाशित की जायेगी।

एसडीएम सरांहा एवं सदस्य सचिव वामनद्वादशी मेला कमेटी डा. संजीव धीमान ने बैठक का संचालन करते हुए मेले के आयोजन के सम्बन्ध में किये जाने वाले कार्य एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बैठक में पधारने पर उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों का आभार जाते हुए इस मेले के सफल आयोजन के लिए अपना योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, उप निदेशक उद्यान डा. सतीश शर्मा, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, होमगार्ड व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सिरमौरी ताल:- प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामाग्री 

आपदा प्रभावित बच्चों को किया जा रहा शिक्षा के प्रति जागरूक… good work

सिरमौर जिला के सभी शिक्षण संस्थान 24 अगस्त को भी बंद रहेंगे-सुमित खिमटा

श्री रेणुका जी जटोन बैराज से छोड़ा पानी, निचली पंचायतों को चेतावनी जारी…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles